फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित

फतेहाबाद के क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यअतितिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूक किया। इस दौरान पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर मंजू सिंह, एसआई सुंदर मुसाफिर, एसआई सुमित कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले नन्हे -मुन्नें विद्यार्थियों द्वारा अतिथिगण का तिलक एवं प्रधानाचार्य रितु सिंधु ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने कहा कि इंटरनेट का प्रयोग आज प्रत्येक आदमी कर रहा है, अगर इसका इस्तेमाल अच्छे काम के लिए किया जाए तो फायदेमंद है। इसी तरह से अगर विद्यार्थी पढाई के लिए इसका इस्तेमाल करें तो काफी कुछ सीख सकते है, ज्ञानवर्धक वीडियो देख सकते है। विद्यार्थी के जीवन में संगत का सबसे अहम रोल रहता है। अगर हमारी संगत अच्छी होगी तो जरूर आगे बढ़ पाएंगे। अगर हमारी साथी गलत संगत वाले होंगे तो हमें नशा व अन्य गलत हरकतें सीखाएंगे। हमें ये जरूर देखना चाहिए कि जो हमारे दोस्त है वह हमें किस तरफ प्रेरित कर रहे है। मां-बाप और शिक्षकों को भी तरफ ध्यान देना चाहिए। नशे को रोकने के लिए समाज को आगे आना होगा। अगर कहीं नशा बिक रहा है या फिर कोई कर रहा है तो तुरंत पुलिस को बताएं या फिर अपने माता-पिता को बता सकते है। एएसपी सिंगला ने कहा कि कक्षा दसवीं पास करने के बाद जब अगली में जाते है तो विषयों का सोच-समझ कर चयन करें। किसी के दबाव में अगर कोई विषय न चुनें

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें