फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ग्राम हेरोइन सहित पुलिस ने दो युवकों को किया काबू

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 04:32 PM IST

पुलिस ने एक मामले में दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पकड़ी गई हीरोइन की कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। पुलिस द्वारा इस कार्यवही में आरोपियों से मोटरसाइकिल भी काबू किया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह व रणजीत सिंह निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी भाई है। वह नशा तस्करी में पिछले लम्बे समय से सलिप्त है। मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीम रेलवे पुलिस के पास गश्त कर रही थी कि एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और पुलिस को देखकर घबरा गए जिस पर पुलिस ने दोनों को रोककर जब तलाशी ली तो उनके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जाखल में नशे के विरूध मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी हरियाणा व पंजाब में कई मामले दर्ज है जिससे यह साफ है कि यह दोनों आरोपी नशा तस्करी में जुड़े हुए है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जगदीप उर्फ जस्सी पर कुल 16 मामले दर्ज है, जिसमे से हरियाणा के जाखल, रतिया, टोहाना व पंजाब के जिला मानसा, बुढलाडा, संगरूर सहित अन्य कई जगहों पर मामले दर्ज है तो वही रणजीत सिंह पर भी पंजाब के बरेटा व हरियाणा में जाखल व रतिया में मामला दर्ज है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें