फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: मुस्लिम समाज के लोगों पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाकर दी थाने में शिकायत

शहर के भाटिया नगर के पीछे स्थित सुंदर नगर क्षेत्र में एक मस्जिद और मदरसे के पीछे बने गोरखनाथ जी के मंदिर के पास मदरसे में पढ़ने वाले लोगों द्वारा बार-बार थूकने और पेशाब करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष व सनातनी संगठनों ने लिखित शिकायत शहर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में अपने अधिवक्ता अंकित भलौटिया के साथ पहुंचे पालाराम ने बताया कि यह मामला उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है। पालाराम ने कहा कि उक्त इलाके में कुछ लोग गलत तरीके से गाली गलौच करते है जिससे उनका रहना दुभर हो गया है, कुछ मुस्लिम लोगों के आने से वे अपने क्षेत्र में डर के साए में जीवन यापन कर रहे है। आरोपियों द्वारा उन्हे अलग अलग तरह की धमकियां दी जा रही है। अधिवक्ता अंकित ने बताया कि पालाराम ने उनके पास आकर सारी घटना बताई तो लिखित शिकायत पुलिस को दी गई है। पालाराम के अनुसार उक्त लोगों पर मंदिर पर पेशाब किया गया तथा थूका भी गया है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है, ऐसे में पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कोई बड़ी घटना न हो जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें