फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पोल खुल गई है। चोरों ने अस्पताल की इमरजेंसी के सामने बने ऑक्सीजन सिलिंडर कक्ष के अलावा तीन जगहों से तांबे के पाइप चुरा लिए। इन तीन जगहों पर इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर रखे गए हैं। इसको लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया और तकनीशियन से स्पष्टीकरण मांगा है। जब ऑक्सीजन प्लांट में दिक्कत आई और सप्लाई बंद हो गई। इमरजेंसी में सिलिंडरों से सप्लाई शुरू करने के लिए तकनीशियन जब कक्ष में पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला। चोरों ने एक साथ तीन जगहों पर वारदात को अंजाम दिया है। हैरानीजनक बात यह है कि यहां तैनात कर्मचारियों को घटना का पता ही नहीं चला।