फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में अब लोक निर्माण विभाग ने डॉक्टरों के कक्षों में काम शुरू करवा दिया है। इसके चलते अस्पताल में विशेषज्ञों की ओपीडी प्रभावित हो गई है। एक कक्ष में दो-दो विशेषज्ञों की ओपीडी शुरू की गई है। यहां तक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग जांच शिविर को भी ब्लड बैंक में लगाया है। नागरिक अस्पताल में ईएनटी की ओपीडी को बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में चलाया जा रहा है। यहां तक चर्म रोग विशेषज्ञ और आर्थो सजर्न की ओपीडी नशा मुक्ति केंद्र में चल रही है। सर्जन को मरीजों का उपचार एसएमओ कक्ष में करना पड़ा। यहां तक दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी प्रभावित रही।