गांव अमानी में शटरिंग की दुकान पर कार्य कर रहे युवक को तेज रफ्तार रिट्ज कार ने टक्कर मार दी जिसके बाद उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। 25 वर्षीय आकाश अविवाहित था। मृतक के परिजनों ने सदर पुलिस थाने में पहुंचकर आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। सदर पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्यवाही करते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया हैं मृतक के पिता दिलबारा राम ने बताया कि शाम को जब उसका बेटा घर नहीं आया तो उसने फोन करके पूछा था कि अभी तक घर नहीं आया तो उसके बेटे ने जल्द घर आने की बात कही थी। कुछ समय बाद उसके बेटे के साथ हादसा हो ए कि सूचना मिली। उसने बताया कि उसका बेटा गांव अमानी के बस स्टैंड पर शटरिंग की दुकान ने कार्य करता है था। शाम के समय अचानक से तेज रफ्तार रिट्ज कार आई जिसने उसके बेटे को टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसने बताया कि उसके बेटे की इस हादसे ने मौत हो चुकी है और सदर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाते हैं। विशाल ने बताया कि वह, आकाश और कुलदीप दुकान में काम कर रहे थे तभी एकदम से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आई जिसने आकाश व दूसरे युवक कुलदीप को टक्कर मार दी। उसने बताया कि आकाश की मौत हो गई जबकि कुलदीप की हालत गंभीर है।