फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का हुआ आयोजन

फतेहाबाद में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। पांच प्यारों की अगुवाई में गुरुनानकपुरा स्थित गुरुद्वारा से शुरु हुआ नगर कीर्तन रतिया चुंगी, मॉडल टाउन, पपीहा पार्क ,राष्ट्रीय राजमार्ग, बस स्टैंड, हंस मार्केट, महाराजा अग्रसैन चौक, पालिका बाजार, लाल बत्ती चौक, बीघड़ चौक, जगजीवनपुरा गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरु गोबिंद सिंह मार्ग, पुराना बस स्टेंड, भूना मोड, ऑटो मार्केट, खेमा खाती रोड, डीएसपी रोड, जवाहर चौक, थाना रोड, धर्मशाला रोड, वाल्मीकि चौक, से होता वापिस गुरुनानकपुरा गुरुद्वारा जाकर विश्राम हुआ। संगत द्वारा नगर कीर्तन का जगह जगह पर स्वागत किया गया व प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर यूथ खालसा सोसायटी के सदस्यों द्वारा गतका प्रस्तुत किया गया जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा गया गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के रास्ते में श्रद्धालु सफाई करते हुए जा रहे थे। इस अवसर पर आए हुए श्रद्धालुओं के द्वारा नगर कीर्तन में गुरु की बाणी का गुणगान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें