फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में नगरपालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, 13 मई के समझौते को लागू करने की मांग

नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा से संबंधित कर्मचारियों का ग्रुप टोहाना से फतेहाबाद के लिए बसों में रवाना हुआ जिससे पहले सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 13 मई के समझौते में मानी गई मांगों का पत्र तुरंत जारी करने की मांग की। प्रधान रविंद्र ने कहा कि पे-रोल के सफाई कर्मचारियों व सीवर मैन को पक्का किया जाए। एच.के.आर.एन. व अन्य निगमों में लगे तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए भर्ती नीति बनाकर पक्का किया जाए। पक्का होने तक 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। एक्सग्रेशिया पॉलिसी को सरल बनाकर दुर्घटना में मृत कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी दी जाए। आउटसोर्सिंग पॉलिसी को खत्म कर सभी को पक्का किया जाए। संघ ने मांग की कि छंटनीशुदा कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लिया जाए और हड़ताल के दौरान काटे गए 42 दिन के वेतन को बहाल किया जाए। कर्मचारियों पर दर्ज मुकदमे वापस हों और सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर के शहरों में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें