फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर बंदरों का पहरा, लट्ठ लेकर खड़े हुए शिक्षक और पार्षद

फतेहाबाद। शहर के जगजीवनपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकर बस्ती और जगजीवनपुरा के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पिछले दो माह से बंदरों का आतंक बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि बच्चों की सुरक्षा के लिए शिक्षकों और पार्षदों को लट्ठ लेकर बंदर भगाने पड़ रहे हैं। बंदरों ने स्कूल की छात्रा प्रतिमा और पार्क में व्यायाम करने आई महिला कंचन शर्मा को काटकर घायल कर दिया। मिड-डे मील तैयार करने और बच्चों को परोसने के दौरान भी बंदरों के हमले का खतरा बना रहता है। पार्षदों के अनुसार, शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। नगर परिषद कर्मचारी बंदर पकड़ने का ठेका समाप्त होने की बात कह रहे हैं। डीएमसी प्रवीन कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। अधिकारियों से जानकारी लेकर समाधान करवाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें