भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) के प्रदेशाध्यक्ष सरदार जरनैल सिंह मलवाला ने रतिया पहुंचकर किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और बीजेपी सरकार ने मिलकर किसानों के साथ धोखेबाजी और बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की है। मलवाला ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन की नई रणनीति तैयार की जा रही है और सभी किसानों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने संकेत दिए कि आगामी दिनों में किसान संगठनों की बैठक होगी, जिसमें बड़े फैसले लिए जाएंगे। किसान नेताओं का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा किया, तो विरोध प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।