फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना की अनाज मंडी में धान लिफ्टिंग में गड़बड़ी, गेटपास और मिल में मिली बोरियों की संख्या में 149 का अंतर

टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में धान की लिफ्टिंग में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच कमेटी ने शुक्रवार को कंसल इंडस्ट्रीज में जाकर ट्रक की वीडियोग्राफी के साथ गिनती करवाई तो गेटपास से 149 बोरी धान कम मिला। मामले को गंभीर मानते हुए एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा ने उपायुक्त फतेहाबाद डॉ. विवेक भारती को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की सिफारिश की है। रिपोर्ट के बाद हुई कार्यवाही एसडीएम की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने आढ़ती फर्म भारत भूषण पंकज बंसल का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं हरियाणा स्टेट वेयरहाउस के जिला प्रबंधक सुमित कुमार ने टोहाना में तैनात परचेजर संजय हुड्डा को हटाकर नरेश कुमार को टोहाना का चार्ज दिया है। रविंद्र कुमार को नारनौंद मंडी भेजा गया है। ऐसे पकड़ा गया फर्जीवाड़ा सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि 29 अक्टूबर को कुछ राइस मिलर्स ने मंडी के मेन गेट पर ट्रकों को रोककर वहीं खाली करवा दिया और आवागमन बाधित कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशासन के खिलाफ बयानबाजी भी की गई। इसी दौरान अनाज मंडी स्टाफ को एक ट्रक पर शक हुआ। सचिव ने इसकी सूचना उपायुक्त फतेहाबाद डॉ विवेक भारती को दी। उपायुक्त के निर्देश पर एसडीएम आकाश शर्मा ने कमेटी गठित की। इसमें नायब तहसीलदार अनिल शर्मा, बीडीपीओ राहुल श्योकंद, डीएम वेयरहाउस सुमित भारद्वाज और सचिव संदीप गर्ग शामिल रहे। कमेटी ने शुक्रवार को कंसल राइस मिल में जांच की। ट्रक में फर्म भारत भूषण पंकज बंसल का धान लोड था। यह धान हरियाणा वेयरहाउस द्वारा खरीद कर मैनुअल गेटपास के जरिए कंसल इंडस्ट्रीज भेजा गया था। गेटपास पर 920 बैग दिखाए गए थे, जबकि गिनती में 771 बैग ही मिले। एसडीएम बोले- मिलीभगत से हुआ घोटाला एसडीएम आकाश शर्मा की रिपोर्ट में कहा गया है कि 149 बैग का अंतर स्वाभाविक गलती नहीं है। यह आढ़ती फर्म, खरीद एजेंसी मैनेजर संजय हुड्डा और संबंधित मिलर की मिलीभगत और भ्रष्ट आचरण को दर्शाता है। उन्होंने डीसी से सिफारिश की है कि दोषी मैनेजर के खिलाफ अनुशासनात्मक व कानूनी कार्रवाई हो, फर्म का लाइसेंस रद्द हो और संदिग्ध मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन कराई जाए। सचिव संदीप गर्ग ने कहा कि वीरवार को मिलर्स द्वारा किया गया हंगामा जानबूझकर किया गया था, ताकि धांधली पर पर्दा डाला जा सके। अब मार्केट कमेटी का दावा सही साबित हुआ है। आगे भी अन्य दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें