फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि के जीवन एवं शिक्षाओं से मिलते हैं प्रेरणादायी विचार: पूर्व संसदीय सचिव चौ. दुड़ाराम

फतेहाबाद। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके मानव के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया है और उनकी शिक्षाएं हमें कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, सेवा, सत्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। यह उद्गार पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक चौ. दुड़ाराम ने सोमवार को संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के अंतर्गत लघु सचिवालय स्थित सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कहे। कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनकी शिक्षाओं और रामायण के माध्यम से समाज को मिले नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने रामायण में वर्णित भगवान श्री राम के मर्यादित आचरण, माता सीता के धैर्य, लक्ष्मण की सेवा भावना और पारिवारिक संबंधों की गरिमा के वर्णन पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण हमें मर्यादा, न्याय और त्याग, कर्तव्य के प्रति बोध कराने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश देती है। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित जनों को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बधाई भी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें