फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में प्रशासन ने 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उठाया लगभग 500 टन कचरा

टोहाना में करीब 18 दिनों से जारी हड़ताल और कचरा संकट के बीच बीती देर रात नगर परिषद और प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। प्रशासन ने रात करीब 1 बजे से सुबह 4:30 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरे शहर को कचरा मुक्त कराया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल रही। प्रशासनिक टीमों ने अभियान के तहत शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों की सफाई की रेलवे रोड, चंडीगढ़ रोड, और रतिया रोड, पुरानी सब्जी मंडी और आसपास के प्रमुख बाजार, केवल डांगरा रोड स्थित पुराने बस स्टैंड, शहर थाने की तरफ जाने वाला रोड और आईजी कॉलेज के पास का हिस्सा शेष रहा, जिसे जल्द साफ करने की बात कही गई है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम आकाश शर्मा, नैन तहसीलदार अनिल शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग, ईओ दीपक कुमार, सचिव मनीष और सदर थाना और शहर थाना पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए रात में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में भी लिया गया, जिन्हें सुबह 4:30 बजे छोड़ दिया गया। सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डोर टू डोर कचरा उठाने का काम करने वाले ठेकेदार की मैनपावर, 15 ट्रैक्टर-ट्रालियां और जेसीबी मशीनें लगाई गईं। अधिकारियों के अनुसार, औसतन 35 टन प्रतिदिन के हिसाब से करीब 15 दिनों का रुका हुआ 500 टन से अधिक कचरा रातभर में उठाकर डंपिंग ग्राउंड भिजवाया गया। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि शहर की स्वच्छता और आमजन की सुविधा प्राथमिकता है, और शेष बचे हिस्सों से भी जल्द कचरा उठा लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें