फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में ट्रैफिक पुलिस ने गलत वाहन पार्किंग में खड़े वाहनों के किए चालान

मुख्य बाजारों में वाहनों को गलत तरीके से खड़ा करना बड़ी समस्या बनता जा रहा है जिस पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए 28 वाहनों के चालान किए गए है तथा सख्त चेतावनी दी है कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी किसी को भी नियमों की अवहेलना करने नहीं दी जाएगी। प्रशासन द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है, यदि कोई वहां से आगे वाहन लेकर गलत पार्किंग करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के व्यस्तम लक्कड़ मार्केट में इंचार्ज अजमेर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को चालान काटने की कार्रवाई की गई जिसके तहत गलत तरीके से लगाए वाहनों की फोटो के बाद ऑनलाइन चालान किए गए। आपको बतां दे कि गुरुवार सायं ट्रैफिक पुलिस डीएसपी प्रणब पांडेय द्वारा मुख्य बाजारों का निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे जिसके तहत दुकानदारों को समझाया भी गया था। पिछले लंबे समय से लोग गलत तरीके से वाहन खड़ा कर रहे है जिससे सड़क के पास पैदल चलना भी लोगों का दुभर हो जाता है, ऐसे में पुलिस की कार्रवाई से लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता आएगी। शुक्रवार को विभाग की टीम द्वारा 28 वाहनों के चालान किए गए है, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालक पार्किंग स्थल में अपने वाहनों को खड़ा करके आए क्योंकि गलत वाहन पार्क करने से सड़क पर अतिक्रमण होता है। अजमेर सिंह, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज टोहाना

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें