फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में वार्ड समिति की बैठकों में नहीं पहुंचे पार्षद और सदस्य, कहीं आधे घंटे में ही निपटी बैठक

नगर परिषद की ओर से वार्डों की समस्याओं पर चर्चा करने और उनके समाधान के लिए बुलाई जा रही वार्ड समिति की बैठकें महज औपचारिकता बनकर रह गई हैं। बुधवार को वार्ड नंबर 16 से 27 तक के लिए बुलाई गई बैठकों में कहीं पार्षद नहीं पहुंचे तो कहीं वार्ड समिति के सदस्य ही नदारद रहे। कुछ जगहों पर बैठक की औपचारिकता पूरी कर इसे आधे घंटे में ही समाप्त कर दिया गया। ऐसे में इन बैठकों के आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं। बैठकों में नगर परिषद के कर्मचारी तो पहुंचे, लेकिन जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की गैरमौजूदगी के कारण वार्डों की समस्याओं पर अपेक्षित चर्चा नहीं हो सकी। पार्षदों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से बैठक की सूचना समय पर नहीं दी जाती। एक दिन पहले जानकारी मिलने के कारण उनके लिए बैठक में शामिल होने की तैयारी करना मुश्किल हो जाता है। बैठकों के नाम पर हो रही खानापूर्ति : निर्मल सिवाच वार्ड नंबर 19 के पार्षद निर्मल सिवाच ने कहा कि नगर परिषद की ओर से वार्ड समिति की बैठकों के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। यदि बैठकों का उद्देश्य वार्डों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना है तो इसके लिए उचित व्यवस्था और समय पर सूचना देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल बैठक आयोजित कर लेने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें