फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति में कैसे संभालेंगे भीड़, वाटर कैनन चलाकर पुलिस जवानों ने किया अभ्यास

फतेहाबाद। भीड़ बेकाबू होने या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया कैसी होगी, जवान कितनी तेजी से मोर्चा संभालेंगे और संसाधनों का इस्तेमाल कैसे करेंगे, इन पहलुओं को परखने के लिए पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें जवानों ने वाटर कैनन से भीड़ नियंत्रित करने और आपात परिस्थितियों में समन्वय के साथ कार्रवाई करने का अभ्यास किया। आयोजित मॉक ड्रिल डीएसपी जयभगवान की देखरेख में हुई। अभ्यास के दौरान जवानों को अलग-अलग परिस्थितियों में अपनी भूमिका निभाने, निर्धारित रणनीति के अनुसार तैनाती करने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने का प्रशिक्षण दिया गया। वाटर कैनन के सुरक्षित और नियमानुसार इस्तेमाल पर भी जोर रहा। कानून के दायरे में रहकर करें कार्रवाई डीएसपी जयभगवान ने जवानों से कहा कि किसी भी संवेदनशील परिस्थिति में संयम, अनुशासन और सूझबूझ सबसे जरूरी हैं। पुलिस की प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि जवानों को अनावश्यक बल प्रयोग से बचना चाहिए और परिस्थितियों के अनुसार कानून के दायरे में रहकर आवश्यक एवं अनुपातिक कार्रवाई करनी चाहिए। नियमित अभ्यास से बढ़ेगा आत्मविश्वास मॉक ड्रिल के जरिए जवानों की तैयारियों, निर्णय क्षमता और आपसी तालमेल को परखा गया। डीएसपी ने कहा कि नियमित अभ्यास से पुलिसकर्मी वास्तविक चुनौती के समय बेहतर तरीके से जिम्मेदारी निभा सकते हैं। इससे त्वरित प्रतिक्रिया और टीमवर्क मजबूत होता है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें