विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर को जांचने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के प्राइमरी स्कूलों में कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का हिंदी विषय का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में 16900 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों से मोबाइल एप पर प्रश्न पूछे गए और विद्यार्थियों ने जवाब दिए। वर्ण पहचान और शब्द पहचान पर दिया जोर शिक्षा विभाग की तरफ से मोबाइल एप जारी की गई है। इस एप पर ही प्रश्न जारी होते है और विद्यार्थियों से सवाल पूछे जाते है। सोमवार को आंकलन के दौरान विद्यार्थियों को कहानी पढ़ने के लिए दी गई, इसमें समय निर्धारित किया गया। समय सीमा में ही कहानी पढ़कर सुनानी थी। कक्षा दूसरी के विद्यार्थियों को 45 शब्द और तीसरी के विद्यार्थियों को 60 शब्द दिए गए जो कि पढ़कर सुनाने थे।