पंजाब से स्टे इलाकों में पंजाब पुलिस के सहयोग से नशे का रोकने का काम किया जाएगा। यह बात जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन ने टोहाना में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। एसपी ने कहा कि पंजाब से स्टे सभी इलाकों में 7 मुख्य नाके लगाए गए हैं, इससे पहले बस स्टैंड चौक से बाल्मीकि चौक तक पैदल गश्त भी की और शहर थाना में पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों की मीटिंग लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए इस दौरान एसपी ने शहर थाना में सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। एसपी ने कहा कि पैदल गश्त से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ता है इसलिए पूरे जिले में पैदल गश्त अभियान चलाया गया है जिसके तहत आज वे टोहाना पहुंचे हैं। एसपी ने बताया कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है,जिसके तहत सदर पुलिस ने चुरा पोस्ट और शराब बनाने में प्रयोग किया जाने वाला लाहन बरामद किया है।