फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, बबली बोले- हर घर लहराए तिरंगा

हरियाणा में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को टोहाना के रतिया रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने किया। यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू होकर वाल्मीकि चौक होते हुए शहीद चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शहरी प्रधान रमन मडिया, नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत हुड्डा और भाजपा जिला महामंत्री विकास ललोदा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और शहरवासी मौजूद रहे। यात्रा के बाद पत्रकारों से बातचीत में बबली ने कहा, "हमारे तिरंगे का मान-सम्मान बढ़े। हर नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति भावना बढ़े। जिन शहीदों और महापुरुषों ने आजादी दिलाई, उन्हें याद करते हुए पूरे देश, हरियाणा और टोहाना में यह यात्रा निकाली जा रही है।" उन्होंने आह्वान किया कि हर नागरिक अपने घर और दफ्तर पर तिरंगा लहराए। बबली ने सावन के पवित्र महीने का जिक्र करते हुए सफाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, "पौधारोपण करें, पानी बचाएं और शहर को साफ रखें। इससे बीमारियों से बचाव होगा और हमारा शहर सुंदर बनेगा।" शहर की मूलभूत सुविधाओं और सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अधिकांश मुद्दे हल कर लिए हैं। बचे छोटे मुद्दे भी जल्द सुलझ जाएंगे। इसके लिए वे दो-तीन दिन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर कमेटी के साथ बातचीत करेंगे। स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली के सवाल पर बबली ने कहा कि उनके परिवार के पास 70 साल तक सत्ता रही, लेकिन टोहाना की स्थिति सबके सामने है। "मुझे जो मौका मिला, मैंने बदलाव किया। भाजपा सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं।" उन्होंने बताया कि टोहाना मेडिकल कॉलेज की जमीन उनके समय में ही ट्रांसफर हो गई थी। 2027 में इसकी नींव रखे जाने की उम्मीद है। उन्होंने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें