फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: सड़क दुर्घटना और डिलिवरी केस के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा 25 जनवरी से होगी शुरू

सिरसा के फतेहाबाद रोड पर स्थित भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से शहर के लोगों के लिए एंबुलेंस की निशुल्क सेवा 25 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इस एंबुलेंस सेवा के लिए ट्रस्ट की ओर से एक इनोवा गाड़ी जिसको एंबुलेंस बनाया गया है। 25 जनवरी को इस सेवा की शुरूआत के लिए एक कार्यक्रम शहर के जगजीवनपुरा गुरुद्वारे में रखा गया है। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के संचालक व पद्मश्री बाबा गुरविंद्र सिंह पहुंचेंगे और एंबुलेंस सेवा की शुरूआत करेंगे। यह एंबुलेंस सेवा सड़क दुर्घटनाओं और डिलीवरी केस के लिए पूर्ण रूप में निशुल्क रहेगी। वहीं एक शहर से दूसरे शहर तक जाने के लिए एंबुलेंस का किराया 14 रुपये प्रति किलोमीटर रखा गया है। इस एंबुलेंस की देखभाल के लिए शहर के लोगों की एक 10 सदस्यीय कमेटी भी बनाई जाएगी। जो प्रति माह का लेखा-जोखा व एंबुलेंस की मरम्मत का ध्यान रखेगी। जिसके संचालन की जिम्मेदारी समाजसेवी गुरदीप सिंह बग्गा ने ली है और इसके अलावा और भी सदस्य इस कमेटी में जोड़े जाएंगे। दिन में मुख्य रोड पर रहेगी तैनात, रात के समय फोन पर होगी उपलब्ध - भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित एंबुलेंस के लिए दिन के समस स्थान निर्धारित कर दिया गया है, वहीं रात के समय एंबुलेंस फोन करने पर उपलब्ध होगी। दिन के समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक एंबुलेंस पुराना बस स्टैंड के नजदीक नीलकंठ भोजनालय के पास खड़ी होगी। वहीं रात के समय चालक एंबुलेंस को अपने घर ले जाएगा। अगर कोई कॉल प्राप्त होगी तो चालक जल्द वहां पर पहुंच जाएगा। ट्रस्ट की अन्य सेवाएं शहर के समाजसेवी गुरदीप सिंह बग्गा ने बताया कि भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट वर्तमान में सिरसा में चार एंबुलेंस का सफल संचालन कर रहा है। इसके साथ ही ट्रस्ट सिरसा में एक आश्रम भी चलाता है, जहां अनाथ बच्चों का पालन-पोषण और शिक्षा का जिम्मा संस्था द्वारा उठाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें