फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: चार मरला कॉलोनी में चौबारे पर लगी आग, सामान जला

शहर के चार मरला कॉलोनी में सोमवार दोपहर को चौबारे पर बने कमरों में आग लग गई। हादसे के दौरान मौके पर कोई नहीं था। खिड़कियों से धुंआ निकलता देख लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग से कमरों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया। हादसे की सूचना मिलने पर कमरों में रह रहे युवक भी मौके पर पहुंच गए। युवकों के अनुसार शार्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ है। दुकानों पर काम करने वाले युवकों ने मिलकर कमरें किराए पर लिए हुए है। सुबह काम पर चले गए और पीछे से आग लगने की घटना हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें