फतेहाबाद के हुडा सेक्टर तीन में स्थित पॉलीक्लीनिक में आने वाले दांतों संबंधित बीमारी के मरीजों को एक्सरे के लिए नागरिक अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब पॉलीक्लीनिक में ही दांतों के एक्सरे हो पाएंगे। मंगलवार को पॉलीक्लीनिक में डेंटल ओपीडी में डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू हो गई है। डेंटल सर्जन मेजर डॉ.शरद तुली ने महिला मरीज के दांतों का एक्सरे करके शुभारंभ किया।