फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 13 अगस्त को किसानों का होगा प्रदर्शन

शहर के हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा स्थल पर भारतीय किसान यूनियन नैन ग्रुप की बैठक आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर घासीराम नैन ने की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में रणनीति तैयार की गई। जोगिंदर घासीराम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 13 अगस्त को देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया जाएगा क्योंकि ये दोनों नेता मिलकर देश पर कृषि को खत्म करने के लिए नीति लागू करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे किसानों का दूध का व्यापार पूरी तरह से ठप हो जाएगा। इसी के विरोध में 13 अगस्त को यह प्रदर्शन करने के बाद दोनों का पुतला दहन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें