फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के रतिया में नायब तहसीलदार के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, सोए प्रशासन को जगाने के लिए बजाए ढोल

भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) द्वारा नायब तहसीलदार विचित्र नंद की कार्यप्रणाली के विरोध और उनके तबादले की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में शुरू किया गया धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते हुए ढोल-नगाड़े बजाए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर चहल और प्रवक्ता राम जाट ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा की प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। उन्हें जगाने के लिए ही हमने ढोल-नगाड़े बजाने का फैसला लिया। हम एसडीएम कार्यालय जाकर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपना चाहते थे। जैसे ही किसानों ने ढोल बजाते हुए एसडीएम कार्यालय की ओर कूच करने की तैयारी की, एसडीएम सुरेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की मांगों को सुना और उनका मांग पत्र स्वीकार किया।एसडीएम ने बताया कि जिला उपायुक्त ने किसानों की मांग को पहले ही प्रदेश सरकार के पास भेज दिया है।उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को लेकर सरकार को दोबारा रिमाइंडर भेजा जाएगा।एसडीएम के आश्वासन के बावजूद किसान संतुष्ट नजर नहीं आए। यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक नायब तहसीलदार का तबादला नहीं हो जाता, धरना समाप्त नहीं होगा।यदि नायब तहसीलदार ड्यूटी पर आते हैं, तो उन्हें कार्यालय में बैठने नहीं दिया जाएगा।प्रशासन पर भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि वे इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।ज्ञात रहे कि यह विवाद मार्च महीने से चल रहा है किसानों ने भ्रष्टाचार की जांच और तबादले की मांग को लेकर धरना दिया थ उपायुक्त के हस्तक्षेप के बाद नायब तहसीलदार को छुट्टी पर भेज दिया गया था किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने वादाखिलाफी की और अधिकारी के वापस आने के बाद फिर से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलने लगीं, जिससे उन्हें दोबारा धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। इस मौके पर बेगराज, तजिंदर औजला, सतनाम ढिलो ,मदन बिजरानिया सहितबड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य और स्थानीय किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें