फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में खेतों में बिजली समस्या से नाराज किसानों ने लगाया रोड जाम, ट्रकों की लगी कतार

खेतों को बिजली न मिलने से परेशान किसानों ने बुधवार को नेशनल हाईवे 148 बी मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज किया है। इस दौरान वाहनों की कतारे लग गई, जाम से आवागमन ठप कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। किसानों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से खेतों के लिए बिजली नहीं मिल रही। बारिश न होने और ट्यूबवेल में पानी कम होने से फसलें सूखने की कगार पर हैं। प्रदर्शन में शामिल किसान रूपा ने बताया, "गाँव की लाइट ठीक आ रही है, लेकिन खेतों की लाइट बिल्कुल नहीं दे रहे। हमारी फसलें बिना पानी के खराब हो गईं। एक हफ्ता हो गया, कोई अफसर सुनने नहीं आया।" एक अन्य किसान ने कहा, "हम सरकार से सिर्फ 8 घंटे बिजली की मांग करते हैं। फोन कर-कर के थक गए, अफसर आगे से अंगूठा दिखा देते हैं।" किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर पहुंचे किसानों ने हाथ उठाकर नारेबाजी की। ट्रकों के बीच खड़े होकर उन्होंने कहा कि सरकार सुधर जाओ, किसान की रोटी का इंतजाम करो। जाम के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें