फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में फरवरी में पड़ रही कड़ाके की ठंड, रात से छाई धुंध

फरवरी माह में भी ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। जिले में सोमवार रात से ही घनी धुंध छाई रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय ठंडी हवाओं और धुंध के कारण ठिठुरन बनी रही। सुबह के समय धुंध इतनी घनी थी कि दृश्यता काफी कम हो गई। इसका सबसे ज्यादा असर स्कूली विद्यार्थियों पर पड़ा। बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर अभिभावक खुद बच्चों को छोड़ने पहुंचे। सड़कों पर वाहन चालकों को भी धीमी गति से वाहन चलाने पड़े, जिससे यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय धुंध बने रहने की संभावना है। तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन ठंड से अभी राहत मिलने के आसार कम हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें