फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छोटी दिवाली पर फतेहाबाद के बाजारों में रही खूब चहल-पहल

फतेहाबाद में छोटी दिवाली के दिन भी बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहा। शहर के सबसे व्यस्ततम बाजारों थाना रोड धर्मशाला रोड डीएसपी रोड हंस मार्केट में सुबह से ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। छोटी दिवाली के दिन भी लोग बर्तनों से लेकर कपड़ों तक की खरीदारी में जुटे रहे। वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर 10 के खुले मैदान में ग्रीन पटाखे की 10 स्टॉल लगाई गई। इन स्टॉल संचालकों को जिला प्रशासन की ओर से दो दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। जहां पर स्टाल लगी है, वहां अग्निशमन विभाग की ओर से दमकल गाड़ी भी उपलब्ध करवाई गई है। व्यापार मंडल के उपप्रधान विनोद अरोड़ा ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगी हुई है। हालांकि ऑनलाइन व्यापार के कारण स्थानीय बाजार पर असर भी दिखा है। खासकर कपड़ा कारोबार ऑनलाइन शॉपिंग से ज्यादा प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें