फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में कैंसर वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताए फायदे

शहर के दमकोरा रोड स्थित ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल में अग्रवाल महिला सेवा समिति द्वारा कैंसर वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से महिला रोग विशेषज्ञ डॉ कुसुम गुप्ता ने शिरकत की। यह कार्यक्रम अग्रवाल महिला समिति प्रधान देविका सिंगला की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर ऋग्वेदा स्कूल डायरेक्टर प्रदीप मडिया, दिव्या कंबोज व प्रिंसिपल राजन दुबे द्वारा पूरी टीम का स्वागत किया गया। इस दौरान डॉ कुसुम गुप्ता ने छात्राओं को पौष्टिक आहार लेने जिसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक हो खाने के लिए जागरूक किया तथा कहा कि कैंसर का वैक्सीनेशन भी शुरू हो रहा है जिसके लिए जागरूक होना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में पिज्जा, बर्गर, जंक फूड खाने से बीमारियां शरीर में फैल रही है लेकिन फिर भी लोग खा रहे है। कैल्शियम की पूर्ति के लिए दूध पीना चाहिए लेकिन बच्चे दूध पी नहीं रहे, तीनों समय बच्चे को दूध पीना चाहिए जबकि एक गिलास भी मुश्किल से बच्चे पी रहे है जिसे बढ़ाने की जरूरत है। दूध में जो बच्चे बोर्न वीटा, फ्लेवर मिलाकर पीते है वो शरीर के हानिकारक है। देविका सिंगला ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर के लिए जो वैक्सीन आईं है, उसको ज्यादा से ज्यादा बच्चे लगवाकर भारत को कैंसर मुक्त करने में योगदान दे इसलिए ये कार्यक्रम किए जा रहे हैं। स्कूल प्रिंसिपल राजन दुबे ने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम का बच्चों को लाभ मिलने वाला है, डॉ कुसुम ने बारीक से बारीक जानकारी बच्चों को दी है। स्कूल निदेशक प्रदीप मडिया ने अग्रवाल महिला समिति और डॉ कुसुम गुप्ता का इस कार्यक्रम के लिए आभार जताया तथा कहा कि इससे भारत को कैंसर मुक्त करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें