फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में ब्रह्माकुमारी सेंटर पर कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, डॉ. ज्योतिका जैन ने दिए स्वास्थ्य संबंधी टिप्स

शहर के सपड़ा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेंटर में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नारायणा अस्पताल गुरुग्राम से आईं डॉ. ज्योतिका जैन ने विशेष रूप से शिरकत की और उपस्थित महिलाओं को कैंसर से बचाव एवं उसके शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. ज्योतिका जैन ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग प्रकार के कैंसर होते हैं, जिनसे बचाव के लिए समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को मैमोग्राफी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए, क्योंकि महिलाओं में सबसे अधिक ब्रेस्ट कैंसर के मामले सामने आते हैं। उन्होंने बताया कि आज के समय में आधुनिक तकनीक से कैंसर का प्रभावी इलाज संभव है। डॉ. ज्योतिका ने स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली पर जोर देते हुए कहा कि सूर्य अस्त और सूर्य उदय के बाद भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे समय पर शरीर आराम की स्थिति में होता है, जबकि आंत को कार्य करना पड़ता है, जिससे पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है। सेंटर की इंचार्ज बहन वंदना ने बताया कि गुरुग्राम के नारायणा हेल्थ केयर सेंटर से आईं डॉ. ज्योतिका जैन ने महिलाओं को कैंसर से बचाव के उपाय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि शांतिमय और खुशहाल जीवन जीने के लिए मेडिटेशन अत्यंत जरूरी है, जिसे ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा निशुल्क सिखाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें