अमावस्या पर मुकाम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। फतेहाबाद से मुकाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। बस सेवा की शुरुआत आज से की गई। अब हर अमावस्या को श्रद्धालु फतेहाबाद बस स्टैंड से सीधे मुकाम तक बस से यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज जीएम मनोज कुमार ने बताया कि बस सुबह 8:15 बजे फतेहाबाद बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम करीब साढ़े तीन बजे मुकाम पहुंचेगी। यात्रा के लिए प्रति यात्री 380 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। मुकाम धाम में अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। फतेहाबाद और आसपास के क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग मुकाम की यात्रा करते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को कई बार दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ता था। अब सीधी बस शुरू होने से उन्हें यात्रा में सुविधा मिलेगी। बस सेवा को हर अमावस्या के दिन संचालित किया जाएगा। निर्धारित समय के अनुसार बस सुबह 8:15 बजे फतेहाबाद बस स्टैंड से रवाना होगी। करीब साढ़े सात घंटे की यात्रा के बाद बस शाम साढ़े तीन बजे मुकाम पहुंचेगी। इससे श्रद्धालु एक ही बस में सीधे मुकाम धाम तक पहुंच सकेंगे। श्रद्धालु धांगड़ निवासी राधेश्याम, बड़ोपल निवासी राजेश ने बताया कि अमावस्या पर मुकाम जाने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी। खासकर बुजुर्गों और परिवार के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा