फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: दुकानें खुलने से पहले चला नगर परिषद का डंडा, बुल्डोजर से 200 दुकानों के हटाए शेड-बोर्ड

नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ वीरवार को बड़ी कार्रवाई की है। सुबह दुकानें खुलने से पहले 8 बजे लघुसचिवालय के सामने हिसार-सिरसा रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। डीएमसी संजय बिश्नोई के नेतृत्व में शुरू हुए अभियान के दौरान दो बुल्डाेजरों की मदद से 200 से ज्यादा दुकानों के शेड और बोर्ड तोड़ दिए गए। ये शेड और बोर्ड दुकानों के आगे अवैध रूप से लगे हुए थे। इसके अलावा बैंकों और शोरूमों के अवैध रूप से बने फुटपाथ को भी तोड़ दिया गया। नगर परिषद की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों, शोरूम मालिकों, बैंक अधिकारियों में खलबली मच गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों और अधिकारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। नगर परिषद की कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों ने खुद भी शेड उतारने शुरू कर दिए। नगर परिषद का ये अभियान लघुसचिवालय के सामने से शुरू होकर लालबत्ती चौक तक चला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें