फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना में भारत विकास परिषद ने लगाया सामूहिक मेहंदी शिविर, महिलाओं को मिला साफ-सुथरा माहौल

भारत विकास परिषद शाखा टोहाना की ओर से बुधवार को सामूहिक मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के एक पैलेस में लगे इस कैंप में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर मेहंदी लगवाई। परिषद के सदस्य कुश भार्गव ने बताया कि यह कार्यक्रम गत वर्ष भी आयोजित किया गया था। इसका दोहरा उद्देश्य है। पहला, शहर की महिलाओं को बाजार की भीड़-भाड़ से हटकर एक सुरक्षित, साफ और घर जैसा माहौल देना, जहां वे आराम से बैठकर अपने परिवार व सहेलियों के साथ मेहंदी लगवा सकें। पहले बाजार में महिलाओं को दर-दर भटकना पड़ता था, अब एक छत के नीचे आयोजन से वह परेशानी दूर हुई है। दूसरा उद्देश्य आत्मनिर्भरता है। इस कार्यक्रम से होने वाली पूरी आय उन बच्चियों को दी जा रही है जो मेहंदी लगा रही हैं। इससे उन्हें अपनी कला के माध्यम से रोजगार मिल रहा है और आत्मनिर्भर बनने का विश्वास बढ़ रहा है। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे दीयों की स्टॉल भी लगाई गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें