अग्रसेन चौक पर खड़ी स्विफ्ट कार पर अज्ञात हमलावरों ने तोड़फोड़ कर दी। जिससे गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। शहर के बीचों बीच चौक पर हुई इस घटना के बाद से आस पास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची शहर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार अग्रसेन चौक पर खड़ी उक्त गाड़ी के मालिक की पहचान रविदास मोहल्ला निवासी विशाल मेहरा की गाड़ी के तौर पर हुई हुई है, स्विफ्ट गाड़ी को अज्ञात हमलावारों ने लाठी डंडे से निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ कर कर आगे और पीछे के शीशे को चकनाचूर कर दिया। गनीमत रही कि गाड़ी चालक कुछ समय पहले ही गाड़ी से गया था वरना हमलावर उसे भी क्षति पहुंचा सकते थे। घटना की सूचना आस पास के लोगों ने शहर थाना पुलिस को दी, पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रात्रि के समय चौक पर खड़ी गाड़ी को तोड़ने से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है ताकि गाड़ी को तोड़ने वालो का सुराग लगाया जा सके। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगो द्वारा गाड़ी को बुरी तरह से तोड़े जाने की सूचना पर मौके पर आए थे, कार सवार कोई व्यक्ति मौके पर नहीं मिला है, कार सवार का पता किया जा रहा है।