फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में मेहूवाला हेड पर घुमावदार पुल बना हादसों का कारण, सुरक्षा दीवार टूटी, बड़े वाहनों की आवाजाही बंद

फतेहाबाद डिस्टीब्यूट्री नहर के मेहूवाला हेड पर बना करीब 75 वर्ष पुराना घुमावदार पुल लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बना हुआ है। पुल की सुरक्षा दीवार चार-पांच सालों से टूटी हुई है। वहीं पुल के घुमावदार होने और सुरक्षा दीवार टूटी होने से तीन बार हादसे हो चुके हैं। पुल की जर्जर हालत और पहले हो चुके हादसों के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हालात ये है कि रतिया के गांव ब्राहम्णवाला में पौने दो साल पहले हुए हादसे जैसा खतरा बना हुआ है। इस दौरान 10 लोगों की जान गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, इस पुल पर अब तक तीन बार हादसे हो चुके हैं। इनमें एक बार बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया था, जबकि दो अन्य व्यक्ति भी हादसों में घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल की स्थिति पहले से ही खस्ताहाल है और सर्दी के मौसम में धुंध के दौरान यहां से गुजरना और अधिक जोखिम भरा हो जाता है। पुल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण वाहन चालकों को रास्ते का सही अंदाजा लगाने में भी दिक्कत होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें