फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में अस्पताल में संस्था ने रखवाए बैंच, शरारती तत्वों ने एक साथ तीन तोड़े, चौकीदार न सीसीटीवी

नागरिक अस्पताल में जनसुविधा के लिए सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा रखवाए गए सीमेंटेड बेंचों में से तीन बेंच शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए गए। इस घटना पर संस्था ने एतराज जताते हुए इसे जनहित के कार्यों को नुकसान पहुंचाने वाली मानसिकता करार दिया है। बेंच सभी सदस्यों ने अपने-अपने पैसों से रखवाए थे। क्योंकि संस्था किसी से दान चंदा नहीं लेती है इसलिए संस्था सदस्यों ने अपनी जेब से पैसे खर्च यह बैंच रखवाये गए हैं। इसके अलावा पिछले दिनों अरोड़वंश महासभा और श्री कृष्ण प्रणामी चेरिटेबल ट्रस्ट ने भी बैंच रखवाए है। सिटी वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि ये बैंच अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए रखवाए गए थे। इन बेंचों का टूटना केवल संस्था का नहीं, बल्कि आम जनमानस का नुकसान है। उन्होंने कहा कि संस्था अपने स्तर पर इन बेंचों की मरम्मत अवश्य करवा देगी। उन्होंने बताया कि पहले अस्पताल में रखे गए लकड़ी के बैंच अक्सर टूट जाते थे। इसी कारण संस्था ने अधिक मजबूत और टिकाऊ सीमेंटेड बेंच अस्पताल को उपलब्ध करवाए थे, लेकिन उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें