फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में सड़क पर पानी से हादसे, मोटरसाइकिल सवार चोटिल, सीसीटीवी फुटेज वायरल

गांव जांडवाला सोत्तर से तामसपुरा रोड पर पानी जमा होने से लगातार हादसे हो रहे हैं। सड़क पर पानी के कारण मोटरसाइकिल फिसल रहे हैं, जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं। हाल ही में दो सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनमें लोग फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर लगातार पानी छोड़ा जा रहा है लेकिन इसकी निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है। बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है। वायरल फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला सहित तीन लोग फिसलकर गिरते हुए दिख रहे हैं। एक अन्य घटना में, उसी स्थान पर एक मोटरसाइकिल चालक फिसलने से चोटिल हो गया। सरपंच का कहना है कि कुछ लोग पानी निकासी के लिए नालियां बनने नहीं दे रहे हैं। बारिश के दिनों में समस्या बढ़ जाती है। ग्रामीण लगातार सड़क की निशानदेही करवाने की मांग कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि पानी निकासी के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। सरपंच रामकुमार का कहना है कि प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। सरपंच ने निशानदेही करवाकर पानी निकासी के लिए नालियां बनवाने का काम पूरा करवाने मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें