जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर 64 केंद्र बनाए गए है। पहले दिन कक्षा बारहवीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने विद्यार्थी पहुंचे। इससे पहले डीसी डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों की बैठक लेकर कहां की कहा कि एक अप्रैल तक 12वीं व 26 फरवरी से 20 मार्च तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी का पालन करें। परीक्षा नकल रहित, शांतिपूर्ण हो, इसके लिए सभी दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। एसडीएम, डीईओ, बीईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में परीक्षाओं के लिए उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है। विद्यार्थी बोर्ड की हिदायत अनुसार शांति पूरक परीक्षा दें। ड्यूटी पर तैनात संबंधित अधिकारी व सुपरवाईजर सभी हिदायतों का विशेष ध्यान रखें।