नागरिक अस्पताल में बुधवार को आखिरकार 500 एमए की नई एक्सरे मशीन शुरू हो गई है। मरीजों को अब एक्सरे के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। दो दिन तक जयपुर से आई टीम ने ट्रायल लेने के बाद मरीजों के लिए बुधवार से सुविधा शुरू कर दी गई है। नागरिक अस्पताल में करीब एक माह पहले ही मशीन लगा दी गई थी लेकिन लोक निर्माण विभाग ने बजट न होने का हवाला देकर बिजली कनेक्शन नहीं किया था। सीएम कार्यक्रम के चलते स्वास्थ्य विभाग ने आईसीयू के बकाया पड़े बजट से खर्च करने की अनुमति दे दी। इसके बाद बिजली कनेक्शन जोड़ा गया है। अस्पताल में रोजाना 100 से 125 मरीजों के एक्सरे होते है।