फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाबा सिद्दकी हत्याकांड: जीशान अख्तर के अन्य युवाओं से संपर्क होने का शक, जांच के लिए कैथल पहुंची मुंबई CBI टीम

भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Oct 2024 06:11 PM IST

हरियाणा के कैथल में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में जीशान अख्तर के अन्य युवाओं से संपर्क होने के शक पर मुंबई सीबीआई की दो टीमें जांच के लिए पहुंची हैं। ऐसे में दोनों टीम की ओर से गांव नरड़ सहित जिले में अन्य कई जगहों पर जानकारी जुटाई जा रही है। इन दोनों टीमों में 15 से अधिक सदस्य कैथल में जांच के लिए आए हैं। इसमें एक डीएसपी व दो इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार अभी तक करीब आधा दर्जन से अधिक युवाओं से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें दो युवक आरोप गुरमेल के गांव से ही हैं। जबकि कुछ युवक शहर के निवासी हैं। टीमें इनसे गुरमेल और जीशान अख्तर के युवाओं के संपर्क लेकर जानकारी जुटा रही है, ताकि फरार चल रहे आरोपी जीशान को जल्द पकड़ा जा सके।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें