काॅलेज रोड स्थित दादा रेढूनाथ व्यायामशाला एवं बहादुर सिंह अखाड़ा की पहलवान सपना मोठसरा ने बर्मिंघम में आयोजित कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। बीएसएफ में कार्यरत सपना मोठसरा ने वर्ल्ड पुलिस गेम के 59 किलोग्राम भारवर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। विजेता के गांव रावलधी लौटने पर क्षेत्र के मौजिज लोगों, खेल प्रेमियों व कोच यासिन खान ने सपना मोठसरा का स्वागत किया। सपना को फूल व नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कोच यासिन खाद ने कहा कि बहादुर सिंह अखाड़ा के पहलवान भविष्य में भी इसी प्रकार देश के नाम को रोशन करते रहेंगे।