फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: गणतंत्र दिवस को लेकर बाजारों में लगे स्टॉल, तिरंगे झंडे, स्टीकर और कैप की बढ़ी मांग

26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस पर्व से एक रोज पूर्व रविवार को दादरी के बाजारों में गणतंत्र दिवस से जुड़े सामानों की दुकानें व स्टॉलें लगी नजर आईं। दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़े तक तिरंगे झंडे व इनसे संबंधित अन्य सामान खरीदते नजर आए। दादरी के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र के दुकानदार गौरव कुमार व मेन बाजार में स्टॉल लगाने वाले रमेश कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर पहले की अपेक्षा पिछले दो तीन वर्षों से अच्छा कारोबार हो रहा है। अभी तक झंडा, स्टीकर, कैप की मांग अधिक होती थी लेकिन अब बैज, हेयर बैंड, फ्लावर झंडा, हेयर क्लिप, तिरंगा चुन्नी, तिरंगा चुड़ियों की बिक्री भी बढ़ रही है। स्कूली बच्चे हेयर बैंड, रिस्ट बैंड, बिल्ले की मांग कर रहे हैं। गौरव ने बताया कि सबसे अधिक झंडे, रिस्ट बैंड, कैप और बैज की बिक्री होती है। बाजार में 15 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के तिरंगे झंडे उपलब्ध हैं। तिरंगा बैलून बच्चों को सबसे अधिक लुभा रहा है। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि स्टीकर पांच रुपये से 50 रुपये तक, रिस्ट बैंड 15 रुपये से 40 रुपये, बैज पांच रुपये से 15 रुपये तक का है। बाजार में तिरंगे के अलावा तिरंगे बिल्ले, रिबन, टी-शर्ट, हैंडबैंड, की-रिंग आदि चीजों की भी अच्छी मांग हैं। बड़े झंडों की कीमत 150 से 700 रुपये तक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें