शहर के कीकरवासनी बड़ा हनुमान मंदिर में रविवार को श्रीमद्भावगत कथा शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। इसमें मंदिर कमेटी सदस्यों ने बैंड बाजे का इंतजाम किया और महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। यात्रा में काफी महिलाएं व पुरुष शाामिल हुए और सुबह 10 बजे यात्रा की शुरूआत की गई। इसके बाद यात्रा के शहर के परशुराम राम चौक, हीरा चौक व अन्य स्थानों से होकर गुजरी और दोपहर को यात्रा को मंदिर में समाप्त किया गया। बाद में सभी श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया और कथा श्रवण की तैयारियां की गई। अब दोपहर 2 बजे मंदिर में कथा सुनाई जाएगी। इसमें दिल्ली से पधारे स्वामी ज्ञानानंद महाराज कथा सुनाएंगे।