जिले में बारिश का कुल आंकड़ा 500 एमएम पार पहुंच चुका है। वहीं, जलभराव से खरीफ की फसलों में नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए सभी 168 गांवों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खुल चुका है। दो दिन पहले ही राजस्व विभाग ने 135 गांवों के लिए पोर्टल खोलने की अपील सरकार से की थी और इस संबंध में निदेशालय से पत्राचार हुआ था। राजस्व विभाग क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान का विवरण दर्ज करवाने वाले किसानों की फसल को वेरिफाई करेगा और उसके बाद रिपोर्ट मुआवजे के लिए चंडीगढ़ भेजी जाएगी।