फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

दादरी राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा रविवार को गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने स्टेशन पर आए यात्रियों के सामानों की गहनता से जांच की और ट्रेनों के अंदर भी जांच की। हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। दादरी जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेश कुमारी ने बताया कि रेलवे अपर पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह से पहले यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि भिवानी न्यायालय परिसर को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद ट्रेनों व स्टेशन परिसर में लगातार जागरूकता व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस कर्मचारियों ने स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान की जांच की। वहीं पैसेंजर ट्रेनों के डिब्बों में जाकर भी गहनता से जांच की। करीब एक घंटे तक चले अभियान के दौरान परिसर या ट्रेनों में कोई भी संदिग्ध सामान या व्यक्ति नहीं मिला। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि ट्रेनों में यात्रा करते समय पूरी तरह सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति की ओर से दिए जाने वाले खाद्य पदार्थ न खाएं और अपने सामान व बच्चों का हर समय ध्यान रखें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देने पर नजदीकी पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें