फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवादों को शामिल न करने पर किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

दादरी लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारी समस्या सुनते रहे जबकि लोग बाहर प्रदर्शन करते रहे। लोगों का आरोप है कि जिले से जुड़े परिवादों को बैठक में जान-बूझकर शामिल नहीं किया गया और इसके चलते उन्हें मजबूरीवश सरकार का पुतला फूंकना पड़ा। प्रदर्शनकारी खेमे में शामिल अधिवक्ता संजीव तक्षक ने बताया कि वो पिछली कई बैठकों से जर्जर सड़कों, कंडम, पुल, अवैध कब्जों, अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसे मुद्दे कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठा रहे थे। दो बैठक पहले कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने उन्हें गुंडे की संज्ञा देते हुए बैठक से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद मंत्री को मानहानि का नोटिस भेजा गया, जिसकी 18 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होनी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी ने जिला स्तर के इन परिवादों को शामिल ही नहीं किया। इसके चलते उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। संजीव तक्षक ने कहा कि डीसी ने कष्ट निवारण समिति की बैठक को सर्कस का शेर बना दिया है। इस बैठक में छोटी-मोटी शिकायतें शामिल की जा रही हैं जबकि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की सुनवाई से अधिकारी बच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें