जिला के बाढड़ा कस्बे के लोगों में मनीषा हत्याकांड को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कस्बे के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर मुख्य चौक पर धरना दिया। व्यापारियों ने कहा कि आज दुकान से ज्यादा जरूरी बेटी को इंसाफ दिलाना है। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। धरनास्थल पर पर मौजूद सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने घोषणा की कि शनिवार शाम को बाढड़ा चौक से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसमें लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्वक न्याय की मांग करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि मनीषा के साथ हुआ अन्याय पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है और जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, संघर्ष जारी रहेगा।