फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: लोहार जाति के लोगों ने खाप प्रधान से की मुलाकात, प्रधान ने दिया मदद का भरोसा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 05:23 PM IST

शनिवार को लोहार समुदाय के दर्जनों लोग शहर के स्वामी दयाल धाम पहुंचे और फोगाट खाप से मदद की अपील की। लोगों ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-8 की झुग्गियां हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को जेसीबी के साथ टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन समुदाय के लोगों ने बताया कि उस दिन उनके समाज की एक लड़की की शादी थी, इसलिए उनसे कुछ समय मांगा गया था। इसके पहले भी ये लोग विधायक सुनील सांगवान, उपायुक्त मुनीश नागपाल से मिलकर अपनी समस्या बता चुके है। समुदाय के सदस्यों ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह गुजर-बसर करते हैं। वर्षों की मेहनत से 2004 में उन्होंने यह जमीन खरीदी थी, जिसमें करीब 1200 गज की रजिस्ट्री और लगभग 1400 गज का एग्रीमेंट शामिल है। इस जमीन पर चार पक्के मकान और कई झुग्गियां बनी हुई थीं, जहां परिवार लंबे समय से रह रहे थे। लोगों का आरोप है कि सेक्टर की सीमा में जमीन आ जाने के बाद उनकी झुग्गियां तोड़ दी गईं और एक पक्का मकान भी गिरा दिया गया, लेकिन इसके बदले उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला और न ही जमीन के बदले जमीन दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें