फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: श्री कृष्ण-सुदामा, भक्त रसखान चरित्र नाटिका का आयोजन

नगर की धार्मिक संस्था सांवरिया मित्र मंडल के तत्वावधान में स्थानीय पुरानी अनाज मंडी में आयोजित चार दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार रात को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री कृष्ण-सुदामा और भक्त रसखान चरित्र नाटिका का भावपूर्ण मंचन किया गया। कोलकाता से आए केशव मधुकर व उनकी टीम ने नाटिका का सजीव मंजन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटिका में बताया गया कि किस प्रकार बचपन के सखा श्री कृष्ण व सुदामा एक साथ पढ़ाई करते हैं और शापित अन्न ग्रहण करने से सुदामा को ताउम्र दरिद्र रहने का श्राप मिला। उसके बाद वह अपनी पत्नी सुशीला के कहने पर द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण से मिलने जाता है तो सुदामा का नाम सुनते ही श्री कृष्ण अपने महल से दौड़ कर बाहर आकर सुदामा को गले लगाते हैं। उसके बाद श्री कृष्ण सुदामा के चरणों को धोते हैं और उन्हें दरिद्र रहने के श्राप से मुक्त करवाते हैं। इसके बाद भक्त रसखान चरित्र का भी कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया। कलाकारों द्वारा किए गए अभिनय के साथ-साथ लाइटिंग, साउंड आदि ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। नाटिका का मंचन शुरू होने से पूर्व कलाकारों ने भजनों के माध्यम से प्रभु श्री श्याम की महिमा का गुणगान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें