फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में बसंत पंचमी के अवसर पर दादरी में मनाया श्री श्याम बसंत महोत्सव, उमड़े श्रद्धालु

भारत विकास परिषद शाखा दादरी की ओर से बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को दादरी में श्री श्याम बसंत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय हीरा चौक के समीप ब्राह्मण भवन में स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभु श्री श्याम और मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। साथ ही भजन संकीर्तन भी किया गया। शुक्रवार दोपहर को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री श्याम और मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद भजन गायकों ने भगवान श्री गणेश की वंदना, मां सरस्वती वंदना का पाठ किया। संकीर्तन के दौरान गायकों ने भजनों के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान किया। मंच संचालन हरिश गर्ग ने किया। वहीं मदन गिरधर, राहुल शास्त्री, मनीष सोनी व मोनू शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की महिला शाखा की पदाधिकारियों के साथ-साथ काफी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें