फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: जनता कॉलेज की छात्राओं के एनएसएस शिविर का समापन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 26 Feb 2026 05:23 PM IST

स्थानीय जनता विद्या मंदिर गणपत राय रासीवासिया कॉलेज की एनएसएस इकाई 2 व 3 की ओर से बड़े हनुमान मंदिर, कीकरवासनी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का वीरवार को समापन हो गया। पिछले तीन वर्षों में सराहनीय कार्यों के मद्देनजर रखते हुए नवनिधि और कीर्ति को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का पुरस्कार मिला। समापन समारोह में एडवोकेट जीतराम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राकेश अरोड़ा व पूर्व प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और अतिथियों के स्वागत से हुई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोशनलाल, डॉ. प्रीति गुप्ता और डॉ. गरिमा श्योराण ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट जीतराम गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा के लिए शिक्षा और अनुशासन बेहद जरूरी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें